श्री विजय प्रकाश पाण्डेय

भौतिकता और आध्यात्मिकता के मध्य मानवता के विकास हेतु मानवीय मूल्यों, यथा – अहिंसा, करुणा, क्षमा, सहिष्णुता, परोपकार, भाई चारा, प्रेम, कृतज्ञता आदि के विकास हेतु धार्मिक ग्रंथों ’गीता/मानस’ आदि का स्वाध्याय एवं सकारात्मक चिन्तन करने से मानवीय दृष्टिकोण का विकास कर व्यवहार में लाया जाए ताकि जीवन को सरल एवं सुगम बनाया जा सके।

(विशेष – उपरोक्त अंश ’वार्षिक समारोह (11.10.20) से साभार लिया गया है।)

 

  • ’अज्ञानाश्रय ट्रस्ट‘ के वैचारिक मंच को बहुमुखी सामाजिक मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास –
देश में रहने वाले विभिन्न धर्मावलम्बियो और उनकेअनुयायियों के मध्य, मजहबी शिक्षा से उत्पन्न वैचारिक संघर्श एवं कट्टरता के समाधान हेतु ट्रस्ट के वैचारिक मंच को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु काय र् करने के लिए विचार किया जाय।
  •  ’सनातन धर्म‘ से ’सर्वधर्म समभाव‘ की परिकल्पना मानवहित में की जा सकती है-
सनातन धर्म में मानव को अपने आत्मतत्व को जानने हेतु प्रयासरत् होना चाहिए तथा इसके लिए महापुरुषों की वाणी तथा धार्मिक ग्रंथो के साथ – साथ श्रीमद् भागवत  योग का पठन पाठन /मनन/चिन्तन एवं यथासम्भव परिपालन करना चाहिए ताकि मानव आत्मसाक्षात्कार हेतु अग्रसर हो सके। इस पथ पर अग्रसर समाज के लोगो में ही ’सर्वधर्म समभाव‘ की परिकल्पना मानवहित में की जा सकती है।
  • पूर्व की ’राजाश्रय व्यवस्था‘ और वत र्मान की ’राजनैतिक व्यवस्था‘ का जनमानस में उपयोग –
पूर्व राजाश्रय व्यवस्था में भी राज्यविस्तार की कामना के कारण राजाओ  में अहंकार की भावना के साथ ईर्श्या द्वेश पूर्ण वातावरण होने पर प्रायः संघर्श पूर्ण/युद्ध होते रहते थे। कभी – कभी कुछ राजाओं के अहंकार का सामना होने पर उन्हें ऋशि – मुनियों  (यथा – महर्शि वशिश्ठ एवं राजा विश्वरथ) का कोपभाजन बनना पड़ा। वर्तमान लोकतन्त्रात्मक राजनीतिक व्यवस्था , यदि ईमानदारी से सभी लोग मिलकर संचालित करें तो श्रेश्ठ है, परन्तु जब नेताओं एवं अपराधियों के गठजोड़ से सत्ता हासिल करके अधिकारियों को समर्थन करने हेतु विवश किया जाये तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है।
  • धर्म/अध्यात्म से राश्ट्रीय और विश्व स्तर पर रचनात्मक मानवीय समाधान की सम्भावना –
जो धर्म मानव समाज को आत्मचिन्तन / आत्मसाक्षात्कार हेतु प्रेरित करे तथा प्रेमपूर्ण वातावरण तैयार करने हेतु यथोचित प्रयास करेगा तभी राश्ट्रय/विश्वस्तर पर रचनात्मक मानवीय समाधान हो सकेगा।
-श्री विजय प्रकाश पाण्डेय (सचिव/प्रबंधक न्यासी सदस्य)
(विशेश- उपरोक्त वक्तव्य/विचार वार्शिक समारोह/सामान्य बैठक (05.11.21 – 20.11.21) का आवश्यक अंश है। )